गाजीपुर, जनवरी 7 -- गाजीपुर। जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति की बैठक बुधवार को सीडीओ संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें उदंती नदी के पुनरुद्धार, प्लास्टिक जप्तिकरण,आरआरसी सेंटर होम के संचालन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही राजकीय अस्पतालों में ईटीपी की स्थापना, नालों के गंदे पानी को ग्राम पंचायत के तालाबों में जाने से रोकने के लिए तालाबों को चिन्हित करते हुए दिशा निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि शासन की ओर से निर्देश मिले है, उसकों तत्काल पूरा किया। इस दौरान परियोजना निदेशक दीनदयाल, सहित शैलेश राम जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...