लातेहार, दिसम्बर 6 -- बेतला प्रतिनिधि । बेतला में शनिवार को शौर्य दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान राम दरबार की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर पोखरीकला के पुजारी यशवंत पाठक, सरईडीह के श्यामनाथ पाठक, अर्जुन पांडेय, सुरेंद्र पाठक आदि ने कहा कि हर वर्ष 6 दिसंबर को सनातनियों के लिए यादगार और ऐतिहासिक है ।क्योंकि देश के सनातन धर्मावलंबियों ने 6 दिसंबर 1992ई को न सिर्फ अयोध्या में सदियों से लगे सांस्कृतिक कलंक को मिटाया था, बल्कि पूरी दुनिया को अपने अद्भुत शौर्य पराक्रम से अवगत कराया था। मौके पर बरवाडीह विहिप के प्रखंड संयोजक यमुना प्रसाद, प्रकाश सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, दीपक प्रसाद, संजीव गुप्ता, बिनोद यादव, हरेराम सिंह, सखीचंद प्रसाद, चंदन कुमार, जयगोविंद मि...