फिरोजाबाद, मार्च 23 -- अतिशय क्षेत्र राजा का ताल पर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में जिन भक्तों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रविवार को पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजा का ताल पर सर्वप्रथम भगवान ऋषभदेव को विधि विधान से विराजमान किया। मंगलाचरण के साथ भगवान ऋषभदेव का अभिषेक किया। प्रथम कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य सोनू जैन को प्राप्त हुआ। द्वितीय एवं तृतीय कलश का सौभाग्य आशीष जैन एवं अनिल जैन को प्राप्त हुआ। श्रीजी की शांति धारा करने का सौभाग्य रूपेश जैन को प्राप्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.