संभल, नवम्बर 8 -- विकासखंड असमोली क्षेत्र के लिटिल फ्लॉवर्स एकेडमी इंटर कॉलेज भवालपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम स्मरणोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक स्मरण किया और उसके ऐतिहासिक महत्व पर विचार साझा किए। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम के गीतों से गूंज उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर 2025 का दिन ऐतिहासिक है, जब देशभर में इस राष्ट्रीय गीत के गौरवशाली 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस अवसर पर प्...