देवघर, जनवरी 2 -- पालोजोरी। नए वर्ष 2026 के स्वागत को लेकर पालोजोरी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोग उत्साह और जश्न में डूबे रहे। प्रमुख चौक-चौराहे, पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थलों में भी जश्न के साथ नया वर्ष मनाया गया। बढ़ी ठंड के बावजूद कई जगहों पर देर रात तक आतिशबाजी की गयी। डीजे की धुन पर लोग थिरकते रहे। सोशल मीडिया पर लोग अपने परिजनों और मित्रजनों को नववर्ष की बधाई देते देखे गए। फूलों से महका का नया साल :- नए साल के स्वागत को लेकर बाजार में सभी फूलों की दुकानों में अहले सुबह से भीड़ देखी गई। ब्लॉक रोड व सेवा मंडल से सटे अवस्थित फूलों की दुकानों से गुलाब, गेंदा समेत रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ता खरीदने के लिए लोग कतारबद्ध दिखे। पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार :- लोग नए वर्ष के दिन नई उम्मीद और उत्साह के साथ घरों से निकले। विस क्षेत्र के सभी पिकनिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.