भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीते दो सप्ताह से भीषण ठंड से परेशान शहर के लोगों ने नववर्ष का स्वागत पूरे उत्साह व उमंग के साथ किया। खिली धूप के बीच जहां लोगों ने मंदिरों में जाकर नववर्ष के मंगलमय होने की कामना की। वहीं शहर के पिकनिक स्पॉट पर भारी संख्या में लोग सैर सपाटा के लिए पहुंचे। खासकर युवाओं व बच्चों समेत हरउम्र के लोगों ने आनंद उठाया। शहर में पिकनिक मनाने के लिए लोग आसपास के प्रखंडों से भी पहुंचे। शहर के सैंडिस कंपाउंड, कुप्पाघाट, टिल्हा कोठी, लाजपत पार्क, बूढ़ानाथ मंदिर और इससे सटे पार्क, दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र मंदिर, चिल्ड्रेन पार्क, बरारी रिवर फ्रंट सहित अन्य जगहों पर सैलानियों की भीड़ लगी रही। कुप्पाघाट जैसे आध्यात्मिक केंद्र में भागलपुर समेत कोसी और सीमांचल के श्रद्धालु यहां पहुंचे। कुप्पाघाट महर्षि मेंहीं आश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.