फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। नव साक्षर परीक्षा जिले के 119 परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई। पंजीकृत 713 नव साक्षर में 630 ने पहुंचकर परीक्षा दी, जबकि 83 नव साक्षर अनुपस्थित रहे। उम्रदराज लोगों में परीक्षा को लेकर उत्साह दिखाई दिया। रविवार को छुट्टी वाले दिन नव भारत साक्षर कार्यक्रम के तहत साक्षरता परीक्षा शुरू हुई। सुबह के समय आयोजित परीक्षा में शिक्षक पहले से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। ब्लाक स्तर पर पंजीकृत नव साक्षरो को कई केंद्रों पर शिक्षकों और नोडल को मशक्कत करनी पड़ी। 730 पंजीकृत नव साक्षर में 630 ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा दी। कई केंद्रों पर परीक्षा को लेकर नव साक्षरो में उदासीनता भी देखने को मिली। कई नव साक्षर परीक्षा देने पहुंचे और कहा कि उन्हें न लिखना बताया गया और न ही पढ़ना सिखाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.