सीतामढ़ी, नवम्बर 12 -- डुमरी। लोकतंत्र का महापर्व प्रखंड क्षेत्र में उत्साह के माहौल में मना। 68 प्रतिशत से अधिक मतदाताओ द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। पहले मतदान, फिर जलपान के स्लोगन को चरितार्थ करते हुए वोटिंग शुरू होने के साथ ही अधिकांश बुथों वोटरो की लाइन लगने लगी। प्राथमिकविद्यालय बाजितपुर स्थित मतदान केन्द्र संख्या 345 को पिंक बुथ बनाया गया था।इसी तरह मध्य विद्यालय भटहां में स्थित केंद्र संख्या 326 एवं मध्य विद्यालय केवला डुमरी बुथ नम्बर 348 को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया था।सभी मतदान केंद्रो पर केन्द्रीय बल के जवान तैनात थे। साथ ही प्रशासन द्वारा सघन पेट्रोलिंग की जाती रही और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने पर जोड़ दिया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.