कटिहार, जनवरी 2 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड में नववर्ष का स्वागत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। नववर्ष के शुभ अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। नव वर्ष के अवसर पर आम लोगों ने विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि तथा विश्व शांति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर प्रखंड के विषहरिया पंचायत अंतर्गत शिशिया काली मंदिर के प्रांगण में ग्रामीणों के सहयोग से नववर्ष के पावन अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महाप्रसाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर पूजा समिति के कार्यकर्ता, समाजसेवी तथा स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। नववर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.