गढ़वा, जनवरी 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आईटी एवं मैनेजमेंट द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह और कुलपति प्रोफेसर डॉ. एमके सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। दीप प्रज्ज्वलन एवं कैंडल लाइटिंग के साथ आरंभ हुए इस समारोह में विश्वविद्यालय के डीन डॉ. पंकज कुमार, स्थापना अधिकारी एसके ओझा और इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट विभाग के समस्त संकाय सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन युवाओं के लिए अनंत प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि...