प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। टी20 विश्व कप में रविवार को हुए हाई वोल्टेज मैच में हार्दिक पांडया ने जैसे ही पाकिस्तानी टीम का आखिरी विकेट लिया, शहर की सड़कों पर युवा उतर पड़े और जश्न शुरू हो गया। काफी संख्या में युवा तिरंगा लेकर बाइक-कारों से निकल पड़े और होली से पहले ही रंग-लाल उड़ाने लगे। भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे विजयी घोष लगाने लगे। दो ओवर पहले ही पाक टीम को ऑलआउट करने और आईसीसी की ट्रॉफी में 8-1 की बढ़त की खुशी देखने लायक थी। हर कोई जीत की खुशी को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर रहा था। कुछ लोगों ने तो इस जीत को विश्वकप फाइनल की जीत के बराबर की संज्ञा दे डाली। इससे पहले दोपहर से ही खेलप्रेमी मैच को लेकर उत्साहित थे। टॉस हारने के बाद पहली बल्लेबाजी करने भारतीय टीम उतरी तो हर कोई भी टीवी और मोबाइल पर मैच देखने लगा। बी...