आरा, मार्च 11 -- आरा। निज प्रतिनिधि भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत पांच बिहार बटालियन एवं 42 बिहार बटालियन के अलग - अलग कॉलेज से चयनित 50 कैडेटों ने बिहार विधानसभा सभा की कार्यवाही देखी। इसमें सबसे अधिक छात्रा कैडेट शामिल रहीं। मंगलवार को 17वीं बिहार विधानसभा के 14वीं सत्र के प्रथम पाली की कार्यवाही को सामने से देखने का मौका मिला। संयुक्त दल का नेतृत्व एसबी कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ राम नारायण मिश्र ने किया। मौके पर सूबेदार संजीव कुमार सिंह, जीसीआई बिमला कुमारी एवं पीआई सुखचैन सिंह मौजूद रहे। कैडेट सुबह आठ बजे ही बिहार विधानसभा भवन में पहुंच गये थे। मौजूद प्रशाखा पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा कैडेटों को विधानसभा सभा के नियम-परिनियम को बताया गया, जिसमें कैडेट्स को तारांकित प्रश्न, अतारांकित प्रश्न, शून्यकाल, और ध्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.