सहरसा, जनवरी 14 -- सिमरी बख्तियारपुर। अनुमंडलीय अस्पताल में शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन युवा क्रांति मंच के द्वारा किया गया था। मंच के पंकज कुमार निगम ने कहा शिविर का मुख्य उद्देश्य आकस्मिक परिस्थितियों में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। उन्होंने युवाओं से आगे आकर ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लेने की अपील की। शिविर में अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. अनुपम अभिषेक दत्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार, अस्पताल प्रबंधक अखिलेश सिंह सहित अखिलेश कुमार, देवाशीष पाठक, नीलेश कुमार एवं अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...