मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी हुई। एसपी सैयद इमरान मसूद की अध्यक्षता में संपन्न क्राइम मीटिंग में फरवरी माह में घटित अपराधिक घटनाओं की थानावार समीक्षा की गई। इस दरम्यान अपराध नियंत्रण के लिए कई जरूरी निर्देश एसपी ने थानाध्यक्षों को दिए। होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से होली में हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और ऐसे तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबार के विरूद्ध कार्रवाई करने, वाहन जांच अभियान चलाकर अवैध शराब व आग्नेयास्त्र की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने की बात कही। गृहभेदन, लूट, हत्या जैसे अपराध पर रोक लगाने हेतु दिवा-रात्रि सघन गश्ती चलाने, आपराधिक मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.