गाजीपुर, मार्च 3 -- गाजीपुर। जनपद के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समन्वय शाखा का वार्षिक उत्सव शनिवार को शहर के आम घाट पार्क में धूमधाम से मनाया गया। इस समन्वय शाखा में विभाग प्रचारक प्रमुख अजीत और विभाग संचालक सच्चिदानंद मौजूद रहे। एक घंटा के शाखा में खेल, प्रार्थना, सुभाषित, अमृत वचन के साथ विभाग प्रचारक प्रमुख अजीत का उद्बोधन दिया। वहीं समन्वय शाखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुसांगिक संगठन जिसमें विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद, मजदूर संघ, किसान संघ, बनवासी कल्याण आश्रम एवं भारतीय जनता पार्टी के संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस समन्वय शाखा के वार्षिक उत्सव में कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, कृपा शंकर, विनोद, दिनेश चंद मुन्ना, जिला संचालक जयप्रकाश, हर्ष, नगर कार्यवाह अंजनी, सह नगर कार्यवाह अभिषेक आदि उपस्थित रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.