संतकबीरनगर, जनवरी 28 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। महान सूफी संत कबीरदास की महापरिनिर्वाण स्थली यहां पर आयोजित होने वाले कबीर मगहर महोत्सव के लिए सजकर तैयार है। छह दिन तक चलने वाले महोत्सव का बुधवार को जिले के मुखिया जिलाधिकारी आलोक कुमार शुभारम्भ करेंगे। उनका स्वागत करने के लिए स्कूली बच्चों की टोली तैयार है। महोत्सव के उद्घाटन से लेकर समापन तक महोत्सव के मंच से कबीर के दोहे और संदेश फिजा में गूजेंगे और देश के नामचीन कलाकार मंच साझा कर इसे भव्यता प्रदान करेंगे। संतकबीर दास की निर्वाण स्थली पर लगने वाले कबीर मगहर महोत्सव की तैयारी मंगलवार देर रात तक चलती रही। पण्डाल को अंतिम रूप देने के लिए कारीगर पूरी रात कड़ी मेहनत करते रहे। जिससे समय पूर्व महोत्सव मंच को सजाया जा सका। जिले के आलाधिकारी मगहर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते रहे। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.