रामपुर, अगस्त 31 -- टांडा। ससुरालियों से तंग आकर रविवार को नदी में कूदने जा रही महिला को ग्रामीणों ने रोक लिया। महिला और ससुराल पक्ष के लोग कोतवाली आ गए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर ईश्वरपुर निवासी महिला की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते थे। इसी से परेशान होकर महिला शनिवार को नदी में कूद गई थी जिसे बचा लिया गया था। रविवार को फिर से वह नदी में कूदने के लिए जा रही थी। पता चलने पर ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। उधर महिला और उसके ससुराल के लोग कोतवाली आ गए। सूचना पर महिला के मायके वाले भी आ गए। महिला के परिवार वालों का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते हैं। मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बाद में मायके वाले महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.