ललितपुर, मार्च 8 -- मड़ावरा। थाना गिरार पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत उनको नियम और कानून की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर थाना पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराएं, जिससे तत्काल कार्रवाई होगी। थाने में गठित मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान संग स्वावलंबन के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी। इसी के साथ ही महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1...