मथुरा, जनवरी 1 -- छाता। पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह ने छाता दौरे पर लोगों से कहा है कि छाता क्षेत्र की जनता उत्पीड़न और आतंक से परेशान हो चुकी है। जनता यदि परेशान रहेगी तो अधिकारी भी परेशान रहेंगे। पीड़ित लोगों को न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि पिछले 10 साल से छाता की जनता परेशानी झेल रही। कार्यकर्ता चिंता नहीं करें, धैर्य रखें, अब समय आ गया है, जनता ही परिवर्तन करेगी। उन्होंने तीन पूर्व सुपाना प्रधान के साथ हुई घटना की निंदा की। कहा कि उन सभी मुकदमों को रद्द करवाएंगे और जिस अधिकारी ने यह किया है उन अधिकारी को छाता में रहने नहीं देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.