गंगापार, दिसम्बर 6 -- कौंधियारा, हिंस। विकास खंड कौंधियारा के ग्राम पंचायत सचिवों ने शनिवार को अपनी विभिन्न समस्याओं और आनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा। सचिवों ने चेतावनी दी कि यदि उनका उत्पीड़न बंद नहीं किया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सचिवों ने एडीओ कोऑपरेटिव राकेश सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों पर उनके मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्य थोप दिए जाते हैं, जबकि इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते। उन्होंने हाल ही में लागू आनलाइन उपस्थिति प्रणाली को व्यवहारिक न ठहराने की आपत्ति जताई। ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर नेटवर्क के कारण यह व्यवस्था समय और कार्य दोनों प्रभावित कर रही है। इसके अलावा मनरेगा, स्वच्छ भारत, आवास, राजस्...