कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। अधिवक्ताओं पर पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की तैयारियां शुरू कर दी गई। गवर्निंग कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार बाजपेई के नेतृत्व में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 25 पन्ने का ज्ञापन डीएम जीतेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जिला जज को सौंपा गया। आगे की कार्रवाई और प्रदेश सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए गवर्निंग कमेटी 13 फरवरी को महत्वपूर्ण बैठक करेगी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदीवर बाजपेयी और महामंत्री अमित सिंह के साथ मनहरण गोपाल अवस्थी, गणेश दीक्षित, सुरेश सिंह चौहान, सत्येंद्र कुमार द्विवेदी, रामेंद्र सिंह कटियार, बलजीत यादव, रवींद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, भानु प्रताप सिंह, प्राणनाथ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.