कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस मनाया गया। पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा व लाल विशंभर दयाल अग्रवाल के चित्र पर व्यापारियों ने कैंप कार्यालय में पुष्प अर्पित किए। अध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता में मिष्ठान वितरण किया गया। निर्णय लिया कि सरकारी विभाग के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। प्रदीप गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, कृपा शंकर त्रिवेदी, बाल किशन गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राकेश सिंह, देवी प्रसाद खन्ना, शरद गुप्ता, हेमंत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...