आदित्यपुर, फरवरी 18 -- चांडिल, संवाददाता। नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के निर्देश पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितू पंचायत के चातम गांव में अवैध शराब भट्ठी में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में अवैध रूप से निर्मित 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। इस दौरान करीब 400 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि भट्ठी संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...