समस्तीपुर, सितम्बर 6 -- समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। गुप्त सूचना पर की गई इस छापेमारी में स्टेशन के पास स्थित सीमेंट फैक्ट्री के नजदीक एक हाइवा ट्रक और पिकअप वाहन से शराब बरामद की गई। बरामद की गई शराब की मात्रा 3194.41 लीटर आंकी गयी है। इस दौरान उक्त ट्रक और पिकअप भी जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी की ट्रक से पिकअप पर शराब की खेप उतराई जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने कारवाई की। इधर छापेमारी की भनक मिलते ही सभी धंधेबाज मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शराब को उत्पाद थाने ले आया। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाजो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.