गढ़वा, फरवरी 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उत्पाद अधीक्षक संजीत देव के नेतृत्व में गुरुवार को जिले के मेराल थाना क्षेत्र स्थित दुलदुलवा गांव और आस पास के क्षेत्र में सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सात अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को उत्पाद विभाग की टीम ने ध्वस्त किया। अभियान में कुल 200 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया। साथ ही 2500 किलोग्राम जावा महुआ भी जब्त किया गया। उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उक्त अवैध चुलाई शराब भट्ठियों के का संचालन करने वाले आठ लोगो पर संचालकों उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दायर किया गया है। उक्त लोग उत्पाद विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना पर वहां से फरार हो गए। जिन लोगों पर अभियोग दायर किया गया है उनमें विपिन गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता ,अखिलेश चंद्रवंशी, अमर चंद्रवंशी, विक्रम चंद्रवंशी, जितेंद्र गुप्ता, नयन गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.