चाईबासा, अप्रैल 27 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुटू साही गांव के समीप नदी किनारे उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध शराब भट्ठी को धवस्त किया है। साथ ही एक भट्टी के संचालक जर्मन सिंकु को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सहायक उत्पाद आयुक्त अरविंद कुजूर के निर्देशानुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में उनके नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और छापामारी किया गया। छापेमारी में जगन्नाथपुर थाना की पुलिस भी शामिल थी। छापेमारी में तीन शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए 800 किलो जावा महुआ और 45 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया। जावा महुआ को वहीं पर नष्ट कर दिया गया, जबकि शराब को जब्त करते हुए शराब बनाने वाली देगची, ड्रम सहित सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.