जमशेदपुर, मार्च 28 -- चक्रधरपुर । पश्चिमी सिंहभूम जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को टोकलो थाना अंतर्गत हातनाबेड़ा और कराइकेला थाना क्षेत के कुईतुका गांव में अलग अलग छापामारी कर करीब 2500 किलो ग्राम महुआ जावा नष्ट किया है और करीब सौ लीटर चुलाई महुआ शराब नष्ट किया है। इसके साथ ही महुआ शराब बनाने वाली भट्ठी को नष्ट किया है। वहीं इस छापामारी अभियान में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक फुलैशवर महतो, मंटू रजवार, धर्मा तिग्गा,आरक्षि उमा शंकर, राम चंद्र ठाकूर, मंगल सिंह सरदार तथा सशस्त्र बल के जवान सामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.