घाटशिला, मार्च 11 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। आगामी होली पर्व के मद्देनजर सोमवार को सहायक आयुक्त उत्पाद ,पूर्वी सिंहभूम एवं अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला के निर्देशानुसार बरसोल थाना के सहयोग से लूगहरा एवं लोधनबनी में उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी अभियान का संचालन किया गया।छापामारी के क्रम में करीब 3200 किलोग्राम अवैध चुलाई योग्य जावा महुआ नष्ट किया गया और करीब 150 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब जब्त किया गया। छापामारी में अवर निरीक्षक उत्पाद सुप्रभात दत्ता ,अवर निरीक्षक उत्पाद मो.गुफरान, पु.अ.नि सिकंदर यादव स दल बल एवं गृह रक्षक शामिल रहे। सघन छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...