जमशेदपुर, फरवरी 22 -- पटमदा। बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर के पास शनिवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने विक्रम महतो के घर छापेमारी कर भारी मात्रा रखे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। उत्पाद विभाग की टीम ने विक्रम महतो के घर से पश्चिम बंगाल राज्य में बिक्री होने वाली विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब तथा बीयर का स्कंध बरामद किया। विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान करीब 33 लीटर अवैध विदेशी शराब व 9 लीटर बीयर बरामद किया गया। छापेमारी दल ने चारों तरफ से घेराबंदी कर छापेमारी की गई, जिससे विक्रम महतो फरार होने में असफल रहा। विभाग द्वारा विक्र महतो को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.