लखीसराय, दिसम्बर 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए शराब तस्करी और सेवन के मामलों में कड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में कुल 7 व्यक्तियों की गिरफ्तारी किया गया है। गिरफ्तार लोगों में 3 शराब तस्कर तथा 4 शराब पीने वाले शामिल हैं। कार्रवाई किऊल थाना क्षेत्र के विच्छवे-लाखोचक रोड के आस-पस की गई। छापेमारी में झारखंड के बोकारो निवासी दीपक कुमार को 27 लीटर अवैध विदेशी शराब और एक कार के साथ पकड़ा गया। इसी क्षेत्र के सिंहचक से साहेब कुमार और लव कुमार को 90 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद बन्नुबगीचा थाना क्षेत्र के दोकरिया मोड़ से विकाश कुमार को शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया गया। बड़हिया थाना क्षेत्र से इन्द्रजीत च...