मोतिहारी, मार्च 22 -- मोतिहारी। शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लौट रही उत्पाद पुलिस पर शुक्रवार की शाम कोटवा बाजार में शराब धंधेबाज के समर्थकों ने हमला कर उसे छुड़ा लिया। हमलावरों ने उत्पाद पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। हालांकि इस हमले में उत्पाद पुलिस के किसी अधिकारी या जवान के जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है। सदर उत्पाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मो.सेराज अहमद ने बताया कि सूचना पर दारोगा नागेश कुमार के नेतृत्व में कोटवा बाजार में छापेमारी कर मीट-भूंजा दुकानदार कुन्दन कुमार को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। दुकान से आगे बढ़ने के बाद उसके समर्थकों ने धक्का मुक्की कर उसे पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया। इसी दौरान एक युवक ने पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा फोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब धंधेबाज व उसके समर्थकों पर एफआईआर दर्ज करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.