मोतिहारी, दिसम्बर 6 -- चकिया। नगर के अहिरौलिया में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे टीम में शामिल कुछ लोग चोटिल हो गए। इस दौरान फायरिंग की बात भी सामने आ रही है। उत्पाद टीम पर हमला कर ग्रामीणों ने तीन कार्टन शराब के साथ पकड़े गए एक आरोपी को पुलिस की गाड़ी से छुड़ा लिया। घटना शुक्रवार की रात्रि करीब दस बजे की बताई जाती है। बताया जाता है कि गोदाम बनाकर रखने की सूचना पर उत्पाद की टीम धर्मेंद्र कुमार पिता दशरथ साह के घर पहुंची थी। घर के बगल में स्थित गोदाम का ताला तोड़कर उत्पाद पुलिस ने तीन कार्टन में रखी 22 लीटर अंग्रेजी शराब कर ली। छापेमारी में उत्पाद निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, दारोगा जुल्फिकार खान,दारोगा संजय कुमार सिंह एवं जवान मौजूद थे। शराब बरामदगी के बाद आरोपी धर्मेंद्र कुमार को उत्पाद टी...