लखीसराय, जून 12 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्पाद थाना की हाजत के बाथरूम का ग्रिल काटकर मंगलवार की देर रात तीन शराब तस्कर फरार हो गये। उत्पाद पुलिस ने तीनों शराब तस्कर को किऊल स्टेशन के पास खगौर गांव से 8 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान चानन के मननपुर निवासी धीरज कुमार, अमहरा के मकदमपुर निवासी सोनू कुमार व बड़हिया निवासी नीतेश उर्फ रितेश कुमार के रूप में हुई। हाजत से तीनों कैदी के भागने की जानकारी के बाद उनकी खोज में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। बाद में जहर खाया एक कैदी धराया। दो अन्य फरार हैं। इस बीच डीएम व उत्पाद अधीक्षक ने उत्पाद थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली और फरार अन्य दो कैदियों को जल्द दबोचे जाने की बात कही। फरार कैदी ने किया विषपान इस बीच पुलिस के दबाव के बाद हाजत से भागने वाले ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.