बांका, फरवरी 4 -- बांका, निज संवाददाता। बांका सदर प्रखंड अंतर्गत लकड़ीकोला पंचायत के महेशाडीह गांव में स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय तक पहुंचने में लंबे समय से हो रही परेशानी अब जल्द खत्म होने वाली है। करीब एक साल पहले निर्मित यह कार्यालय पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रहा है, जहां प्रतिदिन जिले के विभिन्न हिस्सों से शराबियों और शराब कारोबारियों को पकड़कर छापेमारी टीम द्वारा लाया जाता है। यहां उन्हें हाजत में रखने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है।कार्यालय में दर्ज होने वाले मामलों को लेकर कई बार आरोपियों के परिजन और जानने वाले भी उनसे मिलने पहुंचते हैं, लेकिन मुख्य सड़क से उत्पाद कार्यालय तक अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाने के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लगभग 700 मीटर ...