जहानाबाद, नवम्बर 23 -- औरंगाबाद जिले में पदस्थापित हैं अनिल कुमार आजाद मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाना क्षेत्र के सुमेरा गांव में रविवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब निगरानी की टीम गांव निवासी अनिल कुमार आजाद के घर छापेमारी करने पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए टेहटा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि रविवार के दिन विजिलेंस की टीम सुमेरा गांव में पहुंची। औरंगाबाद में उत्पाद अधीक्षक के पद पर कार्यरत और सुमेरा गांव निवासी अनिल कुमार आजाद के घर छापेमारी करने टीम पहुंची थी। उन्होंने बताया कि घर से विजिलेंस की टीम को क्या कुछ मिला, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। वही ग्रामीणों ने बताया कि जब विजिलेंस की टीम अचानक गांव में पहुंची तो पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। धीरे धीरे गांव वालों को पता चला कि अनिल कुमार आजाद के घर ये लोग छापेमारी करने आए हैं।...