औरंगाबाद, नवम्बर 23 -- औरंगाबाद जिले में निगरानी टीम की छापेमारी इससे पूर्व भी हो चुकी है। कई लोग पकड़े गए हैं और उन्हें जेल भी जाना पड़ा है। नगर थाना से एक पुलिस पदाधिकारी को रिश्वत लेते हुए निगरानी टीम ने गिरफ्तार किया था। गैस सिलेंडर को छोड़ने से संबंधित न्यायालय में अनुकूल रिपोर्ट देने के आलोक में उक्त पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पैसों की मांग की गई थी। इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया था। रविवार को उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के चार ठिकानों पर छापेमारी शुरू होने से हड़कंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार आजाद लगभग 20 महीने पूर्व औरंगाबाद में पदस्थापित हुए थे। छापेमारी की खबर सुनते ही महकमे में सन्नाटा पसर गया। कार्यालय में पहुंची टीम ने बारी-बारी से सभी कागजातों को खंगाला। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने किसी भी तरह की जानकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.