रांची, फरवरी 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी को नई ऊर्जा देने के लिए अनवरत उत्पादन ही सबसे बड़ा आधार है। यह बात उत्पादन निदेशक बीएस गर्ग ने गुरुवार को हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही। इसमें उत्पादन, उत्पादकता, वर्तमान कार्यादेश और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई। गर्ग बोले, किसी भी उद्योग को जीवंत बनाए रखने के लिए निरंतर उत्पादन जरूरी है। एचईसी के संदर्भ में यह और भी अहम है, क्योंकि भारत सरकार से कोई अतिरिक्त वित्तीय सहयोग नहीं मिल रहा है और न ही बैंक गारंटी प्राप्त हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में एचईसी के पास लगभग 550 करोड़ रुपये का कार्यादेश है, जो मौजूदा उत्पादन दर के अनुसार करीब दो वर्षों के लिए पर्याप्त है। इसमें करीब 80% कार्यादेश स्पेयर पार्ट्स से संबंधित है। उन्होंने कहा ...