रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, संवाददाता। श्रम एवं कौशल विकास विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि एंटरप्रेन्योर देश और राज्य के जीडीपी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस बढ़ते जीडीपी में आदिवासी उद्यमियों की भी भूमिका अहम है। झारखंड में हजारों आदिवासी उद्यमी के रूप में काम कर रहे हैं। आदिवासी उद्यमियों के लिए उत्पादन और सेवा क्षेत्र में कई संभावनाएं हैं। आदिवासी आबादी का 26% हिस्सा विभिन्न व्यापारिक पहलों में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रम एवं कौशल विभाग 1.50 लाख से अधिक आदिवासियों को स्किल्ड कर चुका है। इसमें 24% से अधिक लोगों का प्लेसमेंट हो चुका है। राज्य सरकार आदिवासी उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। उद्योग जगत की मांग को देखते हुए श्रम एवं कौशल विभाग ने कई नए कोर्स तैयार किए हैं। वे शुक्रवार को सीआईआई झारखंड द्वारा ...