हाथरस, फरवरी 10 -- रविवार को मुरसान थाने पर पथराव करने वाले उत्पातियों को चिन्हित करने के बाद अब पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सोमवार रात को 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया,जहां से 12 पुरूष आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं महिला आरोपियों को थाने से ही जमानत मिल गई। रविवार को किला मढैया में घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय यश को कार ने रौंद दिया था। जिसमें बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। जबकि पुलिस द्वारा गाडी के चालक व गाडी के कंटक्टर को हिरासत मे लिया गया तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरसान पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया । जिसके उपरांत बच्चे के परिजनों व ग्राम वासियों द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.