हाथरस, फरवरी 10 -- मुरसान थाने पर पथराव करने वाले उपद्रवियों से अब पुलिस सख्ती से निपटेगी। उपनिरीक्षक की तहरीर पर 121 उपद्रवियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस नामजदों की तलाश में तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस कार्रवाई के डर से नामजद उपद्रवी अपने घरों से चले गए है। किला मढैया के ढाई साल के बच्चे यश को रविवार दोपहर को कार ने रौंद दिया था,जिसमें मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने शव को थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया। इतना ही लाख समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बात नहीं मानी और थाने को निशाना बनाते हुए रेलवे ट्रेक से पत्थरबाजी कर दी। जिसमें एसएचओ सहित सात पुलिस कर्मी चौटिल हो गए। तो थाने के अंदर रखे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बमुश्किल प्रदर्शनकारियों पर लाठी फटकारने के बाद जाम ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.