हाथरस, फरवरी 12 -- मुरसान में अब उत्पात करना लोगों को मंहगा पड़ेगा। पिछले दिनों थाने पर पथराव की घटना के अब अब पुलिस ने जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाएं है,जिससे कि आसानी के साथ उत्पाती पकड़ में आ सके। मुरसान में पुलिस प्रशासन के द्वारा लगवाई जा रही सीसीटीवी कैमरे से अपराध और क्राइम की घटना को अंजाम देने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कुछ पत्थर मारने वाले लोग घरों से ताला लगाकर फरार हो गए हैं। मुरसान के रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस के डर की वजह से उपग्रवादी अपनी दुकानों को भी बंद करके भाग गए हैं। वही मुरसान के मथुरा बरेली रोड पर दुकान बंद हो जाने से सन्नाटा पसरा हुआ है। पिछले दिनों मुरसान के मोहल्ला मढैया में एक ढाई वर्षीय बालक यश की कार से कुचलकर मौत के बाद हुए बवाल और पुलिस पर पथराव के मामले में अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस क...