कौशाम्बी, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्थान शंभूनाथ अस्पताल में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार ने कहा कि पेड़ लगाओ जीवन पाओ, शुद्ध हवा का सुख उठाओ। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है, इसके संरक्षण में हमारी भागीदारी है। उत्थान संस्था के सचिव डॉ. कौशल कुमार ने आम का पौधा लगाया। उन्होंने ने कहा कि तापमान 45 से 47 डिग्री हो चुका है, जो आने वाले समय में और भी बढ़ सकता है। इसके लिए अभी से पौधरोपण की आवश्यकता है। इस मौके पर डॉ. कौशलेन्द्र नाथ त्रिपाठी, डॉ. रितु बावेजा, डॉ. विकास चन्द्र केसरवानी, डॉ. एसपी पटेल, अभिषेक शुक्ला, डॉ. दीपक सिंह, राम सिंह, शुभम पाण्डेय, डॉ. सचिन और डॉ. मोना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.