गुमला, फरवरी 24 -- गुमला, संवाददाता। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अबुआ दिशोम बजट में आदिम जनजाति और टाना भगत समुदाय के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने शिक्षा और रोजगार की दिशा में बड़ी पहल की है। उत्थान योजना के तहत प्रतिवर्ष 60 छात्रों को झारखंड रक्षा विवि रांची में पुलिस प्रशासन और एकीकृत सुरक्षा प्रबंधन संकाय के अंतर्गत तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में पठन-पाठन की सुविधा दी जाएगी। गुमला जिला आदिम जनजाति और टाना भगत समुदाय की बहुल आबादी वाला क्षेत्र है। जिले में 1182 टाना परिवार आबाद है,जबकि आदिम जनजाति की आबादी 16405 है। ऐसे में इस योजना से जिले के इन समुदायों के आश्रित युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना का उद्देश्य इन वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़कर उन्हें पुलिस प्रशासन,आंतरिक ...