फिरोजाबाद, जनवरी 10 -- फिरोजाबाद। सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने फिरोजाबाद में सन 2007 में चुनावी सभा के दौरान दिए उत्तेजक और सांप्रदायिक भाषण के मामले में सुनवाई अब 21 जनवरी को होगी। इतना ही नहीं अभी तक जिन दो जमानती ने आजम मामले में अपनी जमानत कोर्ट से वापस ली थी उनके स्थान पर आजम अभी तक नए जमानती भी प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। फिरोजाबाद में 2 अप्रैल सन 2007 को थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनी में आजम खां ने चुनावी सभा को संबोधित किया था। प्रशासन का आरोप है कि आजम ने इस सभा में उत्तेजक और सांप्रदायिक भाषण दिया था। इस मामले में तत्कालीन एसडीएम सदर रविशंकर गुप्ता जो चुनाव में निर्वाचन अधिकारी भी थे उनके द्वारा थाना रसूलपुर में 4 अप्रैल 2007 को आजम के खिलाफ बिना अनुमति जनसभा करने और उत्तेजक और सांप्रदायिक भाषण के मामले में मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.