कानपुर, जनवरी 9 -- शिवली। मैथा तहसील सभागार में लायर्स एशोसियेशन अध्यक्ष कुलदीप तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक संपन्न हुई, इसमें आल इंडिया बार एक्जामिनेशन में उत्तीर्ण अधिवक्ता अभ्यार्थियों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान धर्मवीर सिंह सेंगर,भूपेंद्र सिंह यादव,अनुभव मिश्र,राजीव दीक्षित,शारदा शंकर शुक्ल, रवी द्विवेदी, गौरव त्रिवेदी, आशुतोष द्विवेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...