लखनऊ, फरवरी 18 -- भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग सेवा (आईआरएसएसई) के 1989 बैच के अधिकारी राजेश कुमार पांडे ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है। वह गोरखपुर के मूल निवासी हैं। उन्होंने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया। रेलवे में कैरियर की शुरुआत बरौनी में सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर से की। *आरडीएसओ में निरीक्षण निदेशक,समस्तीपुर मंडल में एडीआरएम और पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में डीआरएम का पद संभाल चुके हैं। डीआरएम के कार्यकाल में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, 'कवच' के विकास और कार्यान्वयन में भी एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं। हाल ही ...