प्रयागराज, जनवरी 26 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह भव्यता और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा रेलवे सुरक्षा बल, स्काउट एंड गाइड एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड की परेड का निरीक्षण किया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए 27 रेलवे कर्मियों को सम्मानित किया गया, जिनमें पहली बार मंडलों में कार्यरत पांच संविदा सफाईकर्मी भी शामिल रहे। इसके अलावा वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जो अधिकारियों व कर्मचारियों के आकर्षण का केंद्र रही। महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में उत्तर मध्य रेलवे के कर्मचारियों और उनके परिवारों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेलवे देश की सेवा में निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.