नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में अभी एक मात्र निम्हंस बेंगलूर में है जो मानसिक स्वास्थ्य के उपचार में एम्स जैसा विशिष्ट संस्थान है। बजट में ऐलान किया गया कि ऐसा ही एक संस्थान उत्तर भारत में भी स्थापित किया जाएगा। हालांकि जगह का ऐलान बाद में होगा। यह घोषणा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मानसिक बीमारियां बढ़ रही हैं और सर्वाधिक आबादी वाले उत्तरी राज्यों में ऐसा कोई विशिष्ट संस्थान नहीं है। सिर्फ दिल्ली में एक संस्थान ईहभास है लेकिन वह भी निम्हंस की बराबरी का कतई नहीं है। दूसरे, इस घोषणा से स्पष्ट है कि एम्स की तर्ज पर अब एक से अधिक निम्हंस भी भविष्य में स्थापित हो सकेंगे। इसके अलावा रांची और तेजपुर के क्षेत्रीय मानसिक रोग संस्थान को अपग्रेड करने का ऐलान किया गया है। इससे देश के पूर्वी हिस्से में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.