नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- तमिलनाडु सरकार में मंत्री टीआरबी राजा के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने DMK यानी द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम पर बिहार और उत्तर भारत के अपमान के आरोप लगाए हैं। एक दिन पहले ही राजा ने कहा था कि अन्य राज्यों और तमिलनाडु की महिलाओं में फर्क है। उन्होंने कहा था कि उत्तर भारत में 100 साल बाद भी हालात नहीं बदले हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'एक बार फिर डीएमके ने सीमा लांघी है। यूपी बिहार और उत्तर भारत का अपमान किया है।' उन्होंने राजा के बयान का जिक्र किया। पूनावाला ने कहा, 'कांग्रेस ने कहा कि बिहार बीड़ी है। रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए को गाली दी। इसके बाद डीएमके ने कहा कि बिहार के लोग शौचालय साफ करते हैं और अब बिहारी और यूपी की महिलाओं का ऐसा अपमान। तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.