हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 6 -- तमिलनाडु के कृषि मंत्री और वरिष्ठ द्रमुक नेता एमआरके पन्नीरसेल्वम की उत्तर भारतीयों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से सियासी बवाल खड़ा हो गया है। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उत्तर भारत से लोग तमिलनाडु सिर्फ पानीपुरी बेचने, निर्माण कार्य करने और होटलों में टेबल साफ करने आते हैं। उनके इस बयान के खिलाफ गुरुवार को बिहार विधान परिषद में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बिहार विधान परिषद में भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के संजय प्रकाश मयूख ने सूचना दी कि दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के मंत्री पी. सेल्वम ने उत्तर भारतीयों के खिलाफ टिप्पणी की है कि उत्तर भारतीय प्लेट धोने का काम करते हैं। इस पर सदन की ओर से निंदा प्रस्ताव पारित होना चाहिए। भाजपा सदस्य के इस आग्रह पर विपक्षी सदस्यों ने उत्तराखंड एवं महार...